प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर माँ हीरा बेन का पिंडदान किया। पंडित राजू झा ने क्रिया कर्म कराया। पंकज मोदी ने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए गंगा पूजन भी किया। सूचना विभाग से सेवानिवृत्त पंकज मोदी प्रधानमंत्री के सबसे छोटे भाई हैं
गांधीनगर में हीराबेन उन्हीं के साथ रहती थी। उनका निधन पिछले वर्ष 30 दिसंबर को हो गया था। पंकज मोदी शुक्रवार दोपहर काशी पहुंचे उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर मोदी मणि के नाम से प्रसिद्ध स्थल पर बैठकर पिंडदान किया। उन्होंने पिता समेत सभी पूर्वजों के लिए तर्पण किया।
Tags
Trending
