बाल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

बाल विद्यालय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, प्रहलादघाट में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। प्रथम दिवस विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय ने बच्चों को विभिन्न कलाओं के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, कत्थक, ताइक्वाण्डों, योगा, स्केटींग, क्राफ्ट, पाककला, चित्रकला, मेंहदी, रंगोली आदि के प्रशिक्षण में भाग लिया ।

आज के कम्पटीशन के दौर में विद्यालय द्वारा इस प्रकार का प्रायोगिक प्रयास इस लिए किया जा रहा है, जिससे बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अनेको प्रकार की अन्य प्रतिभाशाली विधाओं के ज्ञान का भी संचार हो, जो बच्चों के भविष्य को और भी अधिक उज्जवल बनाने में सहायक होगा। विद्यालय प्रबंधन समिति से मुकुल पाण्डेय एवं मंजुल पाण्डेय ने अपने-अपने व्यक्तव्यों में बच्चों का मनोबल बढ़ाया समर कैम्प को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं भी बच्चों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से चन्दन चौधरी, शिवानी श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप दुबे,  दिपक मिश्रा, संतोष तिवारी की अहम भूमिका रही।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post