सेवापुरी कपसेठी थाना अंतर्गत दो पक्षों में हुई मारपीट

वाराणसी जिले के सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के जुम्मनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जहाँ मारपीट के दौरान विनोद नामक व्यक्ति और उनकी पत्नी मीनू देवी घायल हो गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची कपसेठी पुलिस घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गई।

वही घायल मीनू देवी ने रमेश, उमेश सहित कुल तीन आरोपियों के खिलाफ कपसेठी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई वही कपसेठी पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई । घायल विनोद कुमार ने बताया कि बकरी उनके दरवाजे पर चली गई थी इसी को लेकर विपक्षी विवाद करने लगे और गाली गलौज देते हुए मेरे दरवाजे पर चढ़कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post