काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भोजपुरी अध्ययन केंद्र में पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा लिखित " देस देस परदेस" पुस्तक का विमोचन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी अध्ययन केंद्र के सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र एवं मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के प्रोफ़ेसर सूरज पालीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएचयू के कुलगीत से हुआ।
प्रोफेसर श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा लिखित इस पुस्तक में पूरे भारत में जहां जहां भ्रमण किया वहां के धरोहर और वीर सपूतों के बारे में जिक्र किया हैं। इस पुस्तक में एतिहासिक महत्व और उनके जरूरतों को विस्तार से बताया गया हैं। उन्होंने कहा इस पुस्तक में उन्होंने भिन्न भूदृश्यों, भिन्न संस्कृतियों और भिन्न समाजों से रूबरू कराया हैं।कार्यक्रम में डॉ महेंद्र कुशवाहा , प्रो श्रीप्रकाश शुक्ला, प्रो विजय नाथ मिश्र, प्रो सूरज पालीवाल, प्रो वशिष्ठ अनूप ,प्रो कमलेश वर्मा,एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
