चोलापुर थाना के खंनआवं गांव निवासी सोनू प्रसाद को मनबढ़ ने गोली मार दी। मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को पहले चोलापुर सीएचसी मे भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
वही घायल सोनू प्रसाद ने बताया कि वीरेंद्र यादव के ऊपर मेरा पाँच लाख रुपया बाकी था जिसे मांगने पर आए दिन वीरेंद्र यादव आनाकानी करता रहा। आज अपने सहयोगी राम सिंह के मोबाइल से मुझे कॉल किया मेरे घर से 200 मीटर दूरी पर बुलाया जिसके बाद गोली चला दी जो मेरे हाथ की उंगलियों को तोड़ते हुए मेरे सीने में लगी। वही गन शॉट से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है वही डॉक्टरों ने घायल सोनू को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया।
