नगर में दो पहिया चेकिंग अभियान के तहत रविवार को बेनियाबाग के पास भी आर,टी,ओ,द्वारा टी, आई लाल जी मिश्रा द्वारा वाहनों की चेकिंग अपने हमराहियों के साथ की गयी। जिसमे हेलमेट लगाने, तीन सवारी न बैठाने और पुराने नम्बर प्लेट न लगा कर चलने के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।
बार बार समझाने के बाद भी न मानने वालों पर कार्यवाही की गई। चालान काटा गया कुछ लोगो को समझा बुझा कर छोड़ दिया गया। लोगो से नियम पालन करने की अपील हुई। अभियान में प्रमुख रूप से टी.एस.आई मनोज कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह, चुन्नू यादव, वीरेंद्र कुमार वर्मा, सोनू कुमार, यशवंत कुमार महिला कांस्टेबल निशा सरोज सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
