वाराणसी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है ऐसे में बात की जाए तो जहां अति व्यस्त और बनारस की हृदय स्थली कहीं जाने वाली गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक सन्नाटा पसरा हुआ ।है क्योंकि गर्मी और धूप की वजह से श्रद्धालु और सैलानी बहुत ही कम आ रहे हैं।
वहीं पर नाविक समाज के अध्यक्ष शंभू साहनी ने बताया कि हर बार मई के महीने से लेकर जून के महीने तक प्रचंड गर्मी पड़ती है और श्रद्धालु और सैलानी बहुत कम आते हैं हम लोगों के नाविक समाज के लोगों के जेबो पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। नाविक समाज पर ही नहीं आसपास के दुकानदार पर भी बहुत प्रभाव पड़ रहा है। वहीं पर शंभू साहनी ने बताया कि घाटों पर जल की व्यवस्था तो की गई लेकिन नगर निगम की लापरवाही देखने को मिल रही है। क्योंकि जो जल की व्यवस्था की गई है उसमें तीन-चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है ऐसे में प्रचंड गर्मी मे जो भी दर्शनार्थी और सैलानी आ रहे हैं बहुत ही परेशानियों का सामना उनको करना पड़ रहा है इसलिए जल्द से जल्द नगर निगम जल की व्यवस्था घाटों पर करवाएं।
