देश भर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS समेत अन्य प्रोगामों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन रविवार को हुआ। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजकर 20 मिनट तक आयोजित हुई। वहीं, परीक्षा के लिए 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन हिंदी, इंग्लिश के अलावा 13 भाषाओं में आयोजित किया गया। वही एग्जाम के दौरान ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में डिटेल्ड में निर्देश जारी किए थे। वाराणसी में बने परीक्षा केंद्रों पर जहां एक ओर परीक्षार्थियों की भीड़ रही तो काफी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे।
