वाराणसी नगर निगम के द्वारा आगामी जी20 के वाराणसी में होने वाली बैठक के तहत अतिक्रमण के खिलाफ महा अभियान चलाया गया। नगर निगम के अतिक्रमण दस्तों के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचने पर अतिक्रमण करने वालों में दहशत दिखाई दी ।
अतिक्रमण अभियान चलाए जाने पर कई दर्जन अवैध अतिक्रमणकारियों के सामान को नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा जप्त किया गया । साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर विधिक कार्यवाही भी की गई। अतिक्रमण अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी वरुणा पार प्रमिता सिंह ने किया। अतिक्रमण अभियान मैं वाराणसी के सिगरा पुलिस के साथ ही रोडवेज चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौजूद थे।
Tags
Trending
