वैशाख पूर्णिमा पर आस्थावानो ने लगाई गंगा में पुण्य की डुबकी

बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को गंगा घाट पर श्रद्धालु उमड़े। लोगों ने भागीरथी की अविरल धारा में डुबकी लगायी। वहीं पुरोहितों व गरीबों में दान आदि देकर पुण्य के भागी बने। इस दौरान घाटों पर विहंगम दृश्य देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए एनडीआरएफ व जल पुलिस मुस्तैद रही।

पांच मई की रात चंद्रग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। काशी के अधिकांश घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। लोगों ने गंगा स्नान किया। इसके बाद घाट पर पंडे-पुरोहितों को दान आदि दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। एनडीआरएफ का बचाव दल व जल पुलिस टीम बोट में सवार होकर गंगा में लगातार भ्रमण करती रही। वहीं श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने के लिए जागरूक करती रही।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post