वाराणसी में नगर निकाय चुनाव हेतु मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न

 उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को वाराणसी में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई लोगों ने अपने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया मतदाताओं ने महापौर सहित सभासद पद के लिए अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाला।सुबह से ही बरसात होने के कारण नगर में हो रहे पार्षद व मेयर के चुनाव की प्रतिसत काफी धीमी चली लेकिन धीरे धीरे लोगो का घरों से निकलना प्रारम्भ हुआ पुलिस व्यवस्था के बीच सभी बूथों पर लाइन लगा कर मतदाताओं ने क्रम से अपना मतदान किया नाम न होने से कुछ जगहों पर मतदाता परेशान दिखे समय समय पर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया लोगो को भीड़ न लगाने की अपील करते रहे ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो । वार्ड नम्बर 83 पियरी कला में काफी गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ। महिला पुरुष सभी ने अपने अपने प्रत्याशियों के लिए मत का प्रयोग किया। 

इसी क्रम में बेनिया अस्पताल में वार्ड नम्बर 84 गोलादीनानाथ के चल रहे बूथों पर मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया यहाँ भी शांति पूर्वक मतदान होता रहा।

इसी क्रम में घुघरानी गली रामप्यारी स्कूल में भी भारी भीड़ दिखी यहां मुस्लिम क्षेत्र होने के कारण काफी चहल पहल रही सभी वर्गों के मतदाताओं ने लाइन लगा कर अपने मत का प्रयोग किया जगह जगह पुलिस की तैनाती के बीच मतदान हुआ महिला पुलिस भी अपने अपने ड्यूटी पर तैनात दिखी ।

इसी क्रम में वार्ड नम्बर 82 सूरजकुण्ड का मतदान करने लोग नई सड़क सनातन धर्म इंटर कॉलेज पहुँचे। जहाँ शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। पुलिस व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने मतदान किया। बुजुर्गों ने व्हीलचेयर से आकर अपने मत का प्रयोग किया जिसे लोगो ने काफी सराहा ।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 95 काजीसादुल्लाहपुरा में सकुशल मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग पार्टियां कार्य में जुटी रही है और लोगों का मतदान कराती रहें वही पीठासीन अधिकारी लाल साहब गुप्ता ने बताया कि काफी कम संख्या में लोग मतदान के लिए आ रहे हैं बेहद ही धीमी गति से मतदान की प्रक्रिया हो रही है। मतदान की प्रक्रिया सभी के सहयोग से सकुशल संपन्न कराए जा रही हैं।

वही वार्ड नम्बर 90 रामापुरा बेसिक नगर निगम प्राईमरी पाठशाला में सुबह से ही मतदाता हुआ। लाइन में लग कर लोगो ने जम कर अपने मत का उपयोग किया। पुलिस व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया।

वही वार्ड नंबर 33 करौंदी मैं भी नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यहां पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी निकलकर मतदान किया वहीं पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रही रितु उपाध्याय ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है उनका कहना था कि क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को देखते हुए उन्होंने वोट दिया है।

इसी कड़ी में वार्ड नंबर 39 सुसुवाही में भी नगर निकाय चुनाव के मतदान का क्रम जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।

वही सोनारपुरा वार्ड में भी लोगों ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और महापौर व पार्षद हेतु वोट डाला वहां कुछ लोगों का कहना था कि काफी संख्या में लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है इसके साथ ही कई गड़बड़ियां जैसे नाम में गलती इत्यादि भी देखने को मिली जिसके चलते वोट डालने में थोड़ी परेशानी हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post