काशी हिन्दू विश्विद्यालय छात्र छात्राओं के नेतृत्व विकास हेतु निरतंर नवाचार कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन की दूरदृश्टिता एवं छात्र कल्याण केंद्रित नीतियों के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय में कौशल विकास, छात्र कल्याण पहल, छात्र नेतृत्व और जीवन कौशल विकास पहल इत्यादि विभिन्न योजनाएं चल रही है।
इसी श्रंखला में महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए CMI के साथ मिल कर FLY-Scholar (फाइंड लीडर इन यू) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन भी छात्राओं को ट्रेनिंग दी गयी। उमा ओझा ने बताया की FLY स्कॉलर प्रोग्राम द्वारा विशिष्ट आवश्यक कौशलो के विकास पर बल दिया जाता है। इन कौशलों के विकास हेतु इस कार्यक्रम में अत्याधुनिक सक्रिय शिक्षण तकनीकों का उपयोग कर सहभागिता, अभ्यास, और टीम वर्क इत्यादि गतिविधिया करवाई जा रही हैं। जो छात्र इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूरा कर लेंगे उन्हें CMI, USA द्वारा एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम टीम में डॉ. सबीना बानो, डॉ. सुकन्या चक्रवर्ती, डॉ. कविता पांडेय, डॉ. जय सिंह, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. भानु प्रताप, डॉ. वैशाली रघुवंशी, डॉ. प्रशंसा शर्मा एवं डॉ. नवीन शामिल है।
