महिला पहलवानों के समर्थन मे बीएचयू के छात्रों ने निकाला कैंडिल मार्च

काशी हिंदू विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने महिला पहलवानों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च एमएमवी चौराहे से लंका सिंह द्वार  तक गया । कैंडल मार्च में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि महिला पहलवान लगातार एक महीने से धरने पर बैठी हुई हैं, फिर भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुयी  बल्कि आरोपी को नवाजा ही गया है ना उनको उनके पद से हटाया गया है। 

जब हमारे देश के खिलाड़ी मेडल जीतकर आते है वह पल गौरवान्वित करने वाला होता है। बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, फोटो सेशन किए जाते हैं, आज वही खिलाड़ी इतने दिनों से जंतर मंतर पर न्याय के लिए धरने पर बैठे हुए हैं | सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे लेकिन कोई इसे नहीं सुन रहा। धरनारत महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया है। इस दौरान मानव,  धीरज, समरेंद्र प्रताप, सौरव यादव, आराध्या सिंह, प्रियांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post