दशाश्वमेध थाना अंतर्गत बंगाली टोला मुहल्ले में आज प्राप्त सूचना पर फ़ूड सेफ्टी अधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ छापेमारी किया गया। सूचना के मुताबिक इस प्रतिबंधित एरिया में मीट पोर्क का कुछ लोग कारोबार कर रहे हैं। सूचना के मुताबिक जिस रेस्टुरेंट में छापेमारी की गई उसमें ऐसा कुछ नहीं मिला। किचेन में गंदगी को लेकर रेस्टुरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया। तथा आस पास के रेस्टुरेंट को भी साफ सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।
फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा बताया गया की जो भी इसमें लिप्त पाया जायेगा उस पर कठोर कार्रवाई किया जायेगा।छापेमारी के दौरान फूड सेफ्टी अधिकारी योगेश कुमार राय, सीपीएन सिंह, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष दशाश्वमेध अजय मिश्रा ,चौकी प्रभारी देवनाथपुरा मधुकर सिंह मौजूद रहे।
