काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के छात्र पिछले 4 दिनों से विभाग के सामने सड़क मार्ग जाम कर धरने पर बैठे हुए हैं। छात्र अपने ही विभाग की महिला प्रोफेसर शोभना नारलीकर के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि हम लोग पिछले 4 दिनों से सड़क पर बैठे हुए हैं। विभागाध्यक्ष शोभना नारलीकर के खिलाफ हम विश्वविद्यालय में सभी जगह शिकायत कर चुके हैं परंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। छात्रों का आरोप रहा कि एचओडी शोभना नारलीकर हम लोगों के साथ काफी अभद्र व्यवहार करती हैं। बात बात पर गाली देना और मुकदमा लिखवाने की बात कहती हैं। हम लोगों ने सभी जगह शिकायत किया परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी। अगर हम लोगों की बातें 24 घंटे के अंदर नहीं मानी गयी तो हम लोग आमरण अनशन पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
