DAV रोड नरहरपूरा क्षेत्र में दीवार पर देवी देवताओं का चित्र लगाया गया था । वहाँ पर कुछ लोगो द्वारा गन्दगी की जा रही थी। जब यह बात हिन्दु युवा वाहिनी के गोरक्षनाथ मण्डल प्रभारी एव महानगर के उपाध्यक्ष रूद्र पाण्डेय को पता चली तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पहुचकर दीवाल से देवी देवता का चित्र निकाल दिया और आस-पास के क्षेत्रीय लोगो से अपील की कि देवी देवता का स्थान देवालय और घरों में होता हैं ।
वही रुद्र प्रताप पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वच्छ काशी सुंदर काशी की परिकल्पना कर रहे है लेकिन समाज मे कुछ लोगो को ये स्वीकार नहीं है। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सुनील यादव, आकाश सेठ, अश्विनी कुमार गुप्ता, चंद्र शेखर सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
Tags
Trending
