विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का होगा सम्मान

 काशी विश्व संवाद केन्द्र द्वारा प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला देवर्षि नारद जयन्ती एवं पत्रकार सम्मान समारोह रविवार 07 मई को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य रहेंगे।

वे पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सात पत्रकारों समेत एक कर्मयोगी को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही डॉ. वैद्य "संवेदनशील पत्रकारिता की सामाजिक परिवर्तन में भूमिका” विषयक संगोष्ठी को सम्बोधित भी करेंगे। ये जानकारी विश्व संवाद केन्द्र काशी- न्यास के उपाध्यक्ष डॉ.हेमन्त गुप्त, सचिव प्रदीप कुमार चौरसिया एवं देवर्षि नारद जयन्ती समारोह के संयोजक सुरेश बहादुर सिंह ने विश्व संवाद केन्द्र काशी कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से दी।पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि विश्व संवाद केन्द्र काशी द्वारा वर्ष 2003 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले अनेकों पत्रकारों को देवर्षि नारद सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इस वर्ष सम्मान हेतु समारोह के पत्रकार चयन समिति द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र से कुल आठ लोगों को चयनित किया जाएगा।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post