हरिभानपुर गांव में अमृत सरोवर में डूबने से मनरेगा मजदूर की हुई मौत

 सेवापुरी/कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में शुक्रवार को सुबह गांव में स्थित अमृत सरोवर में डूबने से मनरेगा मजदूर की मौत हो गई ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि उपरोक्त गांव निवासी अजीत कुमार सिंह पुत्र सूबेदार सिंह उम्र 31 वर्ष शुक्रवार को घर से बाजार कालिका स्थित चौराहे पर गया जहां चाय पी और पान खाया वापस लौटते समय गांव में स्थित अमृत सरोवर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई

वहीं अमृत सरोवर पर खेल रहे बच्चों ने शोर-शराबा मचाया जिससे मौके पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक मनरेगा में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था तथा मृतक एक पुत्र विनय कुमार 2 वर्ष तथा एक पुत्री कविता चार वर्ष का पिता बताया जाता है ग्रामीणों के अनुसार मृतक का पत्नी कुसुम से आए दिन विवाद होता रहता था घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post