श्री श्याम मण्डल वाराणसी की साधारण सभा की बैठक वाराणसी के लक्सा स्थित श्री श्याम मन्दिर में सम्पन्न हुयी। इस दौरान प्रवन्ध समिति का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। जिसमें उपस्थित लोगों ने पदाधिकारीयो को शुभ कामनाएं दी।
सभा के दौरान बैठक में मन्दिर के तमाम कार्यो के सम्बंध में लोगो ने अपने विचारों को रखा और भविष्य में मन्दिर की परंपरा देख भाल पर विशेष चर्चा हुयी। आगे आने वाले कार्यक्रमो को बड़े रूप में करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक बजाज, आर.के.चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मण्डल के लोग उपस्थित थे ।
