काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पर महाराणा प्रताप की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांतनु विक्रम उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय देश ही नहीं बल्कि दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में से एक है और यह सदैव ही देश की दशा और दिशा तय करता रहा है, यहां के छात्रों द्वारा यह कार्यक्रम करना बहुत ही सराहनीय है मानस प्रसून ने कहा कि हम युवाओं को अपने इतिहास से सीखने की आवश्यकता है जिसके लिए राणा प्रताप के जीवन को जानना बहुत ही आवश्यक है ।आगामी 9 मई को छात्रसंघ भवन में स्थित सभागार में राणा प्रताप जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूद्र प्रताप सिंह ,सनी सिंह, विकास ,आदित्य तिवारी, सागर चौबे, इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
