मंगलवार 9 मई को शितलाघाट स्थित शीतला माता और गुफा में विराजमान दक्षिणी बुढ़िया शीतला माई का भव्य वार्षिक श्रृंगार व भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
जिसमे भारी संख्या में भक्त पहुँच कर माँ का दर्शन कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। यह कार्यक्रम श्री श्री यंत्र पीठम समिति के तत्वावधान में आयोजित होता है इस बात की जानकारी अपने आवास बांसफाटक पर महन्त शिव प्रसाद पाण्डेय ने पत्रकारो को दी।
