नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान की प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में जोन के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित थाने की पुलिस व बीएसएफ द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि जनता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें ये उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। निश्चिंत होकर लोग अपने घरों से निकले और अपने बूथ पर जाकर वोट डालें। उन्होंने कहा कि मतदान होने के चलते 4 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे इसलिए जनता से अपील है कि वह वोट डालें और इसके बाद अपने घरों में रहे।
