कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1335 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

नगर निकाय चुनाव में आगामी 4 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर बुधवार को पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम सुबह से ही प्रारंभ हो गया।  जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पुलिस लाइन से सुबह 10:00 बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। 

गंगापुर नगर पंचायत चुनाव के लिए राजातालाब से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। नगर निकाय चुनाव के लिए 100 वार्ड से लगभग 16 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। नगर निकाय चुनाव में 1335 मतदान केंद्रों पर मतदान होने हैं 145 बूथों को अति संवेदनशील प्लस के रूप में चिन्हित किया गया है। 

निकाय चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। वही जनपद के बॉर्डर पर भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post