महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ललित कला विभाग के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण  दिवस के अवसर पर ललित कला विभाग के सभागार में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पर्यावरण एवं अन्य योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि कलाकार का कार्य मानव कल्याण, समाज सुधार, चरित्र निर्माण में चित्रों का बड़ा योगदान है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार गौतम, प्रोफेसर प्रेमचंद विश्वकर्मा,प्रोफेसर अमिता सिंह,डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद,  आदि लोग उपस्तित रहे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post