गर्मी में तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाते ही अग्निकांड होने की आशंका बढ़ने लगती है ऐसे में प्रत्येक परिवार को सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। इसी संदर्भ में नागरिक सुरक्षा ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, इस संदर्भ में 25 मई को चौक डिवीजन कार्यालय में ट्रेनिंग मार्कड्रिल का आयोजन हुआ इसमें सम्मिलित लोगों को अग्नि से होने वाली क्षति से बचाव की ट्रेनिंग दी गई
इस अवसर पर उप नियंत्रक नीरज मिश्रा सहायक उप नियंत्रक इरफानुल, विवेक राय चीफ वार्डन केशव जालान, डिवीजन वार्डन निधि देव अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में दमकल विभाग से विनोद कुमार पांडे ने अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर पोस्ट वार्डन विमल त्रिपाठी डिप्टी डिवीजन वार्डन पवन कुमार पांडेय, घटना नियंत्रक अधिकारी भुवन नारायण सिंह, रामबाबू गुप्ता, इत्यादि ने अपने इलाकों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रगति की जानकारी दी।
