छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और मां सीता की जीवन यात्रा पर मूक अभिनय जिसका निर्देशन पदिमणी मेहता द्वारा किया गया। जय पाण्डेय द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ - साथ संतोष श्रीवास्तव, शुचिता, निरजा त्रिपाठी द्वारा स्वरचित सोहर जिस पर संगत सुप्रसिद्ध तबला वादक अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया।
\अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अशोक पाण्डेय का एकल तबला वादन की मोहक प्रस्तुति की गयी । अतिथियों एवं दांडी स्वामी द्वारा छात्राओं को आर्शीवचन के बाद माता सीता की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।अतिथियों का स्वागत एवंर परिचय संस्थापक सचिव रीता जायसवाल ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ० लक्ष्मी सिंह और संचालन डॉ० रचना पाण्डेय द्वारा किया गया।
Tags
Trending
