गत कई वर्षों की श्रृंखला में इस वर्ष भी सनबीम के छात्रों ने सभी वर्गों में श्रेष्ठता सिद्ध कर परचम लहराया। सी०बी०एस०ई० के कक्षा 12वीं के परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम अपने अनुमानित और सम्भावित समय से मई 12 तारीख को घोषित किये गये। उल्लेखनीय है. नये मानक के अन्तर्गत विद्यार्थी के कक्षा 12 के कुल योग प्रथम व द्वितीय टर्म के आधार पर उनके बोर्ड परिणाम जारी किये गये। टर्म के अनुपातिक अंकों की जानकारी बोर्ड द्वारा जारी होगी।आज इसी मानक के आधार पर सीबी०एस०ई० बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किये गये हैं।
इस वर्ष भी सनबीम शिक्षण समूह की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठता कायम रखते हुए उत्कृष्ट अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। सनबीम विद्यालय भगवानपुर लहरतारा, वरुणा एवं सनसिटी में सभी वर्गों और विषयों के छात्र-छात्राओं ने सर्वोत्तम प्रदर्शन कर माता पिता के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया है। सभी शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थीगण आत्मविश्वास से भरे हुए थे। सभी को बेहतरीन परिणामों की अपेक्षा थी। परिणाम की घोषणा के पश्चात अपेक्षानुसार प्रदर्शन की सूचना ने हर तरफ हर्ष की लहर दौड़ा दी।परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित औपचारिक प्रेस वार्ता में सनबीम शिक्षण समूह, के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक, निदेशिका भारती मधोक, सहनिदेशिका प्रतिमा गुप्ता और मानद निदेशक हर्ष मधोक ने परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों ने उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त किये है। उनके दो टर्मो के शैक्षणिक परिणाम का प्रतिफल उन्हें 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम के रूप में मिल रहे हैं जो अपने आप में ऐतिहासिक है। सी०बी०एस०ई० परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय का कीर्तिमान बनाये रखने के लिए सनबीम निदेशक मण्डल के पदाधिकारियों, डीन, एकेडेमिक्स एवं इनोवेशन श्री आदित्य चौधरी और सी०ओ०ओ० श्री आशीष राय ने छात्र छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
