स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल मे समर कैंप का हुआ समापन

 गर्मी की तपिश और लू के थपेड़ों ने जहाँ जन-मानस को त्रस्त कर रखा है, वहीं छोटे बच्चों की स्कूली समर पार्टी में बच्चों ने अपनी उछलकूद, तैराकी की मस्ती, विभिन्न खेल क्रियाओं, मौसमी फलों के उपयोग की प्रायोगिक क्रिया-कलाप इत्यादि से खूब आनन्दित हो रहे हैं। इससे ये न सिर्फ खेलकूद का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं अपितु अपने अध्यापकों द्वारा गर्मी से बचने, मौसमी फलों के उपयोग, पानी की उपयोगिता, अवशिष्ट पदार्थों से उपयोगी वस्तुओं को बनाने की कला भी सीख रहे हैं।ऐसी ही क्रिया विधि स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल गड़वाघाट और बनपुरवां में आयोजित की गयी। सर्वप्रथम विद्यालय समूह के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् बच्चों द्वारा सभी सीखी हुई कलाओं व चीजों का प्रदर्शन हुआ।

बनपुरवा शाखा के विधार्थियो ने जहाँ एक ओर आर्ट एंड क्राफ्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया वही एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि समरकैम्प से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है और बच्चो के अंदर छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। 

इसी कड़ी मे विद्यालय की गड़वा घाट शाखा के बच्चो ने विभिन्न क्रिया कलापो का प्रदर्शन किया जिसमे मुख्य रूप से आर्ट, क्राफ्ट, पीटी, गायन, इत्यादि का बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों की सराहना की गयी। बच्चो ने हिन्दी और अंग्रेजी के लेखन कौशल, व्यक्तित्व क्षमता निखार, विभिन्न बाद्ययंत्रों की जानकारी, अर्जित की। कौशल सिखाने में मंजूलता शर्मा, फूलकुमारी यादव, योगेश राय, रीतू सिंह, मनोज यादव, निधि तिवारी, नज्मा अंसारी, बी. पद्मावती, इत्यादि लोगों ने भाग लिया। सभी नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से पूर्व स्कूल में आयोजित समर पार्टी में खूब धमाल मचाया। जिसमें प्रधानाचार्यद्वय चन्द्रशेखर सिंह, डॉ० ए०के० चौबे, सुभाष सिंह, मनीष भाटिया, छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एम०एस० यादव (रिटायर्ड), अनुराधा दीक्षित, सिम्मी श्रीवास्तव इत्यादि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एस०पी० शुक्ला ने किया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post