काशी में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अधिकतम टेंपरेचर जहां 41 से 42 डिग्री चल रहा हैँ तो ऐसे मे लोगो को बाहर निकलने मे कठिनाई हो रही है। मजबूरी में बाहर निकल रहे लोग खुद को पूरी तरह से ढककर चल रहे है। वही लोग गर्मी व लु से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थो का भी सेवन करते हुए देखे जा सकते हैँ। हर समय गुलजार रहने वाले काशी के घाटों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
कुछ विदेशी सैलानी भी गर्मी से बचने का जुगाड़ अपनाते हुए देखे गए, वही कुछ लोग दोपहर मे भी स्नान करते हुए दिखे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भू भौतिकी के वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान मे टेम्प्रेचर 41 से 42 डिग्री तक चल रहा हैँ और यह 45 डिग्री तक बढ़ने की संभावना हैँ और आने वाले कुछ दिनों मे इसमें राहत मिलने की उम्मीद कम ही दिख रहीं। वही अस्सी घाट पर दुकान चलाने वाले विनोद साहनी ने कहा कि दोपहर में गर्मी को देखते हुए घाटों पर आवागमन बिल्कुल न के बराबर हैँ। वहीं आम का पन्ना पी रहे राम सिंह चौहान ने बताया कि भीषण गर्मी में आम का पन्ना नींबू पानी ही हम लोगों का सहारा बना हुआ है।
