बीएचयू महामना सभागार में उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित महामना सभागार में सेवाज्ञ संस्थानम द्वारा उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे कि सेवाज्ञ संस्थानम द्वारा प्रतिवर्ष उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इस कार्यक्रम में 1000 युवा चिंतकों का समागम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मिथिलेश नंदनी शरण उपस्थित रहे। इसके साथ ही कृषि अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष राकेश सिंह वर्तमान विभागाध्यक्ष एचपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कारोबारी केशव जालान एवं सेवाज्ञ संस्थानम के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह उपस्थित रहे। जिनके द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई 

कार्यक्रम का शुभारंभ मालवीय जी, मां भारती और विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलन के साथ  हुआ। इस दौरान संगीत और मंच कला संकाय ने कुल गीत की प्रस्तुति किया। तदोपरांत कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता सहित अन्य लोगों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिवम पांडेय द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अमीषा तिवारी ने किया। कार्यक्रम स्थल पर सेवाज्ञ संस्थानम के सदस्य के रूप में प्रार्थना सिंह माधव झा आदि उपस्थित थे।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post