अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन पराड़कर भवन में किया गया। नारी शक्ति सम्मान समारोह में अपने - अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली बेटियों एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि गंगापुर नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन स्नेहलता सेठ ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्रो में बेहतर प्रदर्शन का लोहा मनवा रही है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ रचना अग्रवाल ने कहा कि एक नारी आज विभिन्न रूप में अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभा रही है, वह एक अच्छी गृहणी के साथ - साथ एक सफल बिजनेस वीमेन की भी भूमिका बखूबी निभा रही है। वहीं अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजक रही सुष्मिता सेठ ने किया। कार्यक्रम में बबिता चौरसिया, सुषमा मिश्रा, रानी जायसवाल, शीला गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
