नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में तीन दिवसीय समर कैम्प का आयोजन आगामी 21 ,22,व 23 मई को भव्य रूप से किया जाएगा जिसका उद्घाटन जिलाविद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह एवं उद्योग पति केशव जालान के कर कमलों द्वारा किया जाएगा
जिसमे खास योग एवं भारतीय आचार विचार सहित स्वास्थ्य परीक्षण आदि का आयोजन किया जाएगा इस बात की जानकारी प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार राय ने पत्रकारो को दी। इस अवसर पर डॉक्टर आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
