काशी की प्राचीन समाज सेवी संस्था श्री काशी अग्रवाल समाज जो कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की मदद तन मन धन से अपना योगदान दिया। इसी कड़ी में कोरोना काल के बाद युवाओं में बढ़ रहे हृदय आघात को देखते हुए श्री काशी अग्रवाल समाज सुनिए दिल की धड़कन कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। 21 मई रविवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर सिगरा में आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मविभूषण से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज डॉ नरेश को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में काशी वासियों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर चर्चा एवं मंथन किया जायेगा उनके द्वारा आपके बेहतर जीवन शैली के लिए हृदय रोग से बचने की आसान टिप्स से रूबरू कराया जायेगा। यह जानकारी श्री काशी अग्रवाल समाज के उपसभापति एवं कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल, सह संयोजक राजेंद्र मोहन शाह एवं हेमंत अग्रवाल ने अग्रवाल समाज भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।
