श्री नगरी नाटक मंडली "नवांकुर "कार्यशाला अपने 25 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन नाटक, गायन एवं नृत्य कार्यशाला का आयोजन आगामी 21 मई से किया जा रहा है पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री नागरी नाटक मंडली न्यास के सचिव डॉ अजीत सैगल ने बताया कि नाट्यशाला का प्रशिक्षण कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में कराया जाएगा
जिसमें कनिष्ठ वर्ग में 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष एवं वरिष्ठ वर्ग में 15 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की आयु के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकेंगे। श्री नागरी नाटक मंडली न्यास के अध्यक्ष डॉक्टर संजय मेहता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभागियों का चयन श्री नगरी नाटक मंडली के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा ।
