मंगलवार को बाल विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमरी, पड़ाव, में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सेक्रेटरी मुकुल पांडेय के द्वारा किया गया।प्रथम दिवस विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने बच्चों को विभिन्न कलाओं के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, कत्थक, ताइक्वांडो, योगा, स्केटिंग, क्राफ्ट, पाक कला, चित्रकला, आदि के प्रशिक्षण में भाग लिया। सेक्रेटरी मुकुल पांडेय ने छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं भी बच्चों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से किरन शर्मा, सोनिया मिश्रा, श्वेता पांडेय, अनीता पांडेय, राजू, कमलेश सिंह, मोहन लाल यादव, महिमा पाठक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही बच्चो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और समर कैंप में खूब मौज मस्ती की।
