शादी के नाम पर धोखाधड़ी व पैसा लेने के आरोप में तीन सिपाही व दो महिला गिरफ्तार

शादी के नाम पर पैसा लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों और दो महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार किया गया अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, राजस्थान के निवासी वेंकटेश्वर किसी दलाल के माध्यम से वाराणसी में शादी करने के लिए आए थे। वेंकटेश्वर को एक महिला से अविवाहिता बताकर मिलवाया गया जो कि पहले से शादी शुदा थी और एक बच्चे की मां थी।

 इस पूरे प्रकरण में शादी कराने वाले दलाल के संपर्क में 3 सिपाही भी थे, लड़की को शादी करा कर जब व्यंकटेश गाड़ी से जा रहे थे तभी तीनों सिपाही गाड़ी रोक लेते हैं और बोलते हैं कि तुम जबरदस्ती लड़की को भगा कर ले जा रहे हो, जो को पहले ही इनकी मिलीभगत थी।सिपाही पकड़कर एक स्थान पर ले गये जहां पर वह डील करने लगे और 200000 की मांग करने लगे। इस दौरान शादी करने वाले युवक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ, और तीन सिपाही और दो महिला समेत पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post