गंगा में स्नान के दौरान अलग-अलग घाटों पर तीन युवकों की डूबने से हुई मौत

दशाश्वमेध थाना अंतर्गत अहिल्याबाई घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी मे जाने से लालपुर निवासी 30 वर्षीय विकास गौड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपने दो दोस्तों शेरू और अन्नू के साथ शाम लगभग 4:30 बजे अहिल्याबाई घाट पर पहुँचे तीनों दोस्त नहा रहे थे कि अचानक विकास डूब गया जब कि मृतक तैरना भी जानता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

जल पुलिस ने स्थानीय गोताखोर राकेश साहनी, अजय साहनी और सनी साहनी के सहयोग से विकास गौड़ को पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है।

अस्सी घाट पर स्नान करने पहुंचे युवक तुलसी घाट पर गहरे पानी में पहुंचने से डूब गए। तीन युवकों में से सुरक्षित बचे एक युवक अवनीश चौरसिया ने बताया कि प्रखर श्रीवास्तव और अविनाश सिंह दोनों की उम्र लगभग 22 वर्ष थी दोनों बचपन के मित्र थे। डूबे दोनों युवक प्रखर श्रीवास्तव और अवधेश सिंह नानहुपुर थाना सिधारी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। प्रखर श्रीवास्तव s.m.s. कॉलेज में बीकॉम थर्ड ईयर का स्टूडेंट था जबकि अविनाश सिंह जौनपुर से पॉलिटेक्निक कर रहा था। अवनीश चौरसिया ने बताया कि प्रखर श्रीवास्तव और मैं s.m.s. में पढ़ाई के साथ ही टिफिन बनाना और उसके सर्विस देने का का कार्य करते थे। 

हम तीनो लोग अस्सी घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। प्रखर और अविनाश को तैरना नहीं आता था यह लोग गंगा स्नान के दौरान ही तुलसी घाट पर पहुंच गए। जबकि मैं अस्सी घाट पर  स्नान कर रहा था। एक नाविक ने आकर हमें बताया कि आपके साथ जो लोग थे वह लोग तुलसी घाट पर डूब गए। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गंगा के पानी में मोबाइल पर सेल्फी ले रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भेलूपुर पुलिस को दिया भेलूपुर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को घटना की जानकारी देकर तुलसी घाट पर डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए बुला लिया। इस घटना के बाद तुलसी घाट पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post