रामनगर थाना अंतर्गत पीएसी मैदान में 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया हुआ जो कि युवा पत्र स्पोर्टिंग क्लब की ओर से राजू ठाकुर, पी.एन. ठाकुर के नेतृत्व में कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डेन काशी चैनल के प्रबंधक निदेशक धर्मेंद्र सिंह दीनू तथा नवनिर्वाचित पार्षद रामकुमार यादव रहे। जिनका टीम के सदस्यों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर किया गया इसके साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को टीवी सहित नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। इस पूरे टूर्नामेंट में आजमगढ़, गोरखपुर, भदोही, बिहार, रामनगर, जौनपुर और बनारस की टीमे सम्मिलित हैं।
