अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एडीशनल कमिश्नर जीएसटी प्रिंस कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि व्यापारियों के अंदर भय व्याप्त है कि उनके प्रतिष्ठानों में छापा या जांच होगी।
ऐसे में हमने मांग पत्र एडीशनल कमिश्नर जीएसटी को सौंपा है और उनसे यह आश्वासन लिया है कि व्यापारियों के यहां किसी भी तरह का छापा या जांच नहीं होगी उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या के समाधान हेतु व्यापारी आयोग का गठन किया जाए 58 वर्ष के बाद व्यापारी को पेंशन अथवा भत्ते के रूप में दिया जाए चिकित्सकीय सुविधा सहित ऋण की सुविधा भी व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जाए
Tags
Trending
