श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा की ओर से भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन जय जय कार के बीच पूजन अर्चन कर समाज के लोगो ने भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया । जिसमें वैदिक ब्रह्मणों द्वारा मंत्रोचार के बीच हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ।
संरक्षक अशोक कसेरा व महामंत्री मनोज कसेरा ने बताया कि पांच दिवसीय यह कार्यक्रम है जिसमे 28 मई को भव्य भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यहाँ अब हमारे समाज के लोग पूजन अर्चन करेंगे ऐसा मन्दिर वाराणसी में पहली बार बना है जिससे समाज मे हर्ष है। इस अवसर पर राम नारायण ,केदारनाथ,गणेश प्रसाद सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।
Tags
Trending
