बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित डीजल लोको हेतु स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वेंडर मीट का आयोजन किया गया । जिसमें देश भर से आए करीब 40 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने उक्त संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया । संगोष्ठी में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री प्रबीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के. श्रीवास्तव, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल लोको श्री आर.आर. प्रसाद, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/सर्विस इंजीनियर श्री नीरज जैन, मुख्य सामग्री प्रबन्धक/इंजन श्री अतुल सक्सेना तथा मुख्य सामग्री प्रबन्धक/ मुख्यालय श्री एस.के.मिश्रा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/अतिरिक्त पूर्जा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस वेंडर मीट में विशेषकर उन आइटमों के बारे में चर्चा की गयी जिनमें बरेका को सप्लाइ संबन्धित दिक्कत आ रही है । वेंडरों हेतु ऐसे कई महत्वपूर्ण आइटमों को प्रदर्शित भी किया गया ।
वेंडर मीट में आए कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जिसका समुचित स्पष्टीकरण बरेका के अधिकारियों के तरफ से दिया गया। इस वेंडर मीट के आयोजन से कंपनियों के प्रतिनिधियों में उत्साह देखा गया, जिससे भविष्य में डीजल लोको हेतु स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी । संगोष्ठीे का संचालन उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/इंजन श्री मनोज कुमार ने किया।
