अमेठी के गौरीगंज कोतवाली में बेहद तनावपूर्ण स्थिति का माहौल बन गया है। गुस्साए सपा विधायक राकेश सिंह ने पिस्तौल निकाली और कहा, भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह व अन्य पर कार्रवाई न हुई तो खुद को गोली मार लूंगा।
पुलिस समझाने में जुटी रही, इससे पहले कोतवाली के अंदर ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी । कोतवाली परिसर में भाजपा एवं सपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगा रहा।
Tags
Trending
