गर्मी अब धीरे-धीरे अपने प्रचंड रूप में आने लगी है जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जिससे लोग ज्यादातर घरों में ही रह रहे हैं। वहीं अगर हम घाटों की बात करें जहां पर 24 घंटे चहल-पहल होती है लेकिन गर्मी के कारण लोग घाटों पर भी जाने से कतराने लगे हैं जिसके कारण घाटों पर सन्नाटा पसर गया है।
धूप से लोग बचते नजर आ रहे हैं कोई छाता का सहारा ले रहा है तो कोई गमछे से सर ढककर चल रहा है। अस्सी घाट पर पंडित पुजारी लोगों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे परंतु गर्मी को देखते हुए वो लोग भी अपने घरों को चले जा रहे हैं।जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है लोग पसीने से तरबतर नजर आने लगे हैं। लोग इस गर्मी से निजात पाने की जुगत में लगे हुए हैं। लोग घाटों पर पहुंचकर मां गंगा में स्नान करके गर्मी से निजात पाने में लगे हुए हैं।
