महाराणा प्रताप जयंती पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना सभागार में विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल एवं अमित सिंह उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में छात्रों ने बताया कि हम आगे भी मां भारती के वीर सपूतों पर संगोष्ठी आयोजित करते रहेंगे और देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले मां भारती के वीर सपूतों को समय समय पर ऐसे संगोष्ठीयो के माध्यम से याद करते हुए समाज को जागृत करने का प्रयास करेंगे । इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
