लंका क्षेत्र में स्थित डॉ इंद्रेश दीक्षित के अस्पताल पर बीती रात एक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप रहा कि उनकी बच्ची को उन्होंने डॉ इंद्रेश दीक्षित को दिखाया था उनकी दवा चल रही थी इस बीच बच्ची की तबीयत बिगड़ी जब टेस्ट कराया गया तो उसके पेट में 3 से 4 कील दिखाई पड़ी ।
बच्ची की हालत बेहद गंभीर है वह दर्द से छटपटा रही है जब हम अस्पताल पहुंचे तो यहां पर डॉक्टर सहित कर्मी फरार हो गए हैं डॉक्टर से कोई बातचीत नहीं हो पा रही है । परिजनों की मांग रही की बच्ची का जल्द इलाज किया जाए जिससे उसकी जान बचाई जा सके । वही बच्ची को बीएचयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
