अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के 40वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिरकत की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को राज्यपाल ने संबोधित किया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन केंद्र सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में छात्र, प्रोफेसर और काशी के प्रबुद्धजन शामिल हुए। योग और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ नेचुरोपैथी के विकास पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि "आज के आधुनिक युग में हम शुद्ध और सात्विक भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि हर चीज़ मे मिलावट की जा चुकी है। लेकिन इन सभी का एकमात्र इलाज ध्यान और योग है। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा "शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग का होना बहुत जरूरी है।
