मानसून की पहली बारिश ने झुलसा देने वाली गर्मी से राहत देने का काम किया है।काशी में मानसून की पहली बारिश ने पशु पक्षी जानवर और इंसान सबको राहत दी है। मौसम विभाग ने पहले से बारिश का पुर्वानुमान जारी किया था।प्रचंड गर्मी से काशीवासी त्राहि त्राहि कर रहे थे। झुलसा देने वाली गर्मी से पूरे प्रदेश का बुरा हाल था। आज सुबह से ही बारिश के आसार नजर आ रहे थे। गरज चमक के साथ झमाझम बारिश ने राहत देने का काम किया है।
रथयात्रा मेले का आज अंतिम दिन है अंतिम दिन वाराणसी में झमाझम बारिश हुई ऐसी मान्यता है कि रथ यात्रा के समय वाराणसी में जरूर बारिश होती है। दोपहर होते-होते काले काले बादलों ने जमकर पानी बरसाया। गरज चमक के साथ वाराणसी में बारिश हो हुई घाट से लेकर सड़क तक बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है।वाराणसी के सबसे प्रमुख घाट दशाश्वमेध घाट पर झमाझम बारिश का आनंद लेने के लिए स्थानीय लोग घाट पर पहुंचने लगे पर्यटकों से गुलजार रहने वाला दशाश्वमेध घाट पर बारिश के चलते स्थानीय लोग इकट्ठा होकर बारिश का आनंद ले रहे हैं। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में बारिश का आनंद लेने के लिए सैलानी भी घाट पर पहुंचने लगे हैं।
