राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान धरनारत शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। धरना दे रहे शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों की 22 सूत्री मांगों को लेकर हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।
यह धरना महानिदेशक स्कूल शिक्षा के खिलाफ है क्योंकि कई बार पत्रक देने के बावजूद उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई । जबकि उन्होंने 8 जून को हम से वार्ता की थी और कहा था कि सभी मांगे मान ली जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ । इस बात से क्षुब्ध होकर हम सभी शिक्षक गण अपनी मांगों के समर्थन में और सरकार तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा के विरुद्ध धरना दे रहे हैं।
