दशाश्वमेघ घाट पर आज अपने दोस्तों के संग गंगा में स्न्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक की मौत हो गई। अपने दोस्तों के साथ गंगा स्न्नान के बाद बाबा के दर्शन के लिए सभी को जाना था। बताया जा रहा है कि मृतक आदित्य यादव उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम करनाई थाना बहरिया जिला प्रयाग राज का था।
सातों दोस्त प्रयागराज से काशी दर्शन पूजन के लिए आये थे । सूचना के साथ ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफ़ी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। परिजन को सूचना दे दिया गया मौके पर परिवार के लोग मौजूद रहे।
Tags
Trending
