बीएचयू एमएमवी चित्रकला विभाग में आयोजित कला कार्यशाला का हुआ समापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय चित्रकला विभाग में राज्य ललित कला अकादमी और चित्रकला विभाग, महिला महाविद्यालय के सौजन्य से ग्रीष्म कालीन कला कार्यशाला के समापन समारोह का आयोजन हुआ।  समापन के साथ ही इस कार्यशाला में बनाई गई चित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ भी हुआ। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. दीप्ति प्रकाश मोहती डीन, दृश्यकला संकाय बी. एच. यू. एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रख्यात कलाकार डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, विभागाध्यक्ष, चित्रकला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रो मोहती ने चित्रों को सराहा और महाविद्यालय के पेंटिंग विभाग के तीन साल के बी. ए. प्रोग्राम को चार वर्षीय बी. एफ. ए. मे बदलने का सुझाव दिया और कहा कि जल्द ही इसे बी. एफ. ए. में बदलने पर कार्य किया जा रहा है। वही कार्यक्रम की संरक्षिका प्रो. रीता सिंह, प्राचार्या, महिला महाविद्यालय भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी प्रतिभागियों के कलाकृतियों की तारीफ की ।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post